फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: नकल की शिकायत पर तीन केंद्रों पर पहुंची टीम, एक कॉलेज में CCTV मिला बंद; कुछ भी न लगा हाथ

Sat, 09 May 2026 10:32 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सचल दल लगातार कॉलेजों का निरीक्षण कर रहा है। नकल की शिकायत मिलने पर कई परीक्षा केंद्रों पर औचक जांच की गई, जबकि एक केंद्र पर सीसीटीवी बंद मिलने पर प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। परीक्षा के दौरान सचल दल की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को विश्वविद्यालय के सचल दल ने करीब नौ महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कुछ केंद्रों पर नकल कराने की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित परीक्षा केंद्रों पर औचक जांच की गई। नोडल अधिकारी प्रो. सीके गौतम ने बताया कि भदावर पीजी कॉलेज, आरबी डिग्री कॉलेज तथा भवानी डिग्री कॉलेज में नकल कराने की शिकायत प्राप्त हुई थी। हालांकि सचल दल के पहुंचने तक तीनों केंद्रों पर नकल पकड़ी नहीं गई। इस दौरान एक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे संचालित नहीं मिले, जिस पर टीम ने संबंधित केंद्र प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि सचल दल ने रिपोर्ट सौंप दी है। परीक्षा नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सचल दल और प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित केंद्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। महाविद्यालयों को पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं कि वह कैमरे को सही के साथ कंट्रोल रूम से जोड़ना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में केंद्रीय निरस्त के साथ जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें