फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU: जुलाई में होगा आगरा विवि का दीक्षांत समारोह, ऐसे मिलेंगी डिग्रियां; जून तक जारी हो जाएंगे परिणाम

Sat, 16 May 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह जुलाई में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मेधावियों को समारोह में पदक और डिग्रियां दी जाएंगी, जबकि अन्य छात्रों की डिग्रियां डिजीलॉकर पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह जुलाई में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अगले महीने आयोजन समितियां गठित हो जाएंगी। पदक विजेताओं को दीक्षांत समारोह में डिग्रियां मिलेंगी। अन्य मेधावी डिजीलॉकर एप से डिग्रियां प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन



 
Trending Videos

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीते साल दीक्षांत समारोह अगस्त में आयोजित हुआ था। इस बार जुलाई में प्रस्तावित है। इसकी तैयारी के लिए कार्य योजना बना ली है। आयोजन के लिए जून में 25 से अधिक समितियों का गठन किया जाएगा, जिसमें संबंधित कार्यों के लिए प्रभारी नियुक्त होंगे। जून तक सभी विषयों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद विभिन्न विषयों के मेधावियों की सूची बनाई जाएगी। इसके आधार पर स्वर्ण और रजत पदक दिए जाएंगे। पदक विजेताओं को डिग्रियां और मार्कशीट प्रिंट कराते हुए दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान की जाएंगी।

अन्य मेधावियों की डिग्रियां और अंकतालिकाएं डिजीलॉकर पर अपलोड कर दिया जाएगा। कुलपति प्रो. आशु रानी की ओर से दीक्षांत समारोह के लिए राजभवन में प्रस्तावित तिथियां भेजने की तैयारी चल रही है। कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की संस्तुति मिलने के बाद कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दीक्षांत समारोह में 77 मेधावियों को मिले थे 117 पदक
बीता दीक्षांत समारोह अगस्त में आयोजित हुआ था। इसमें 77 मेधावियों को 117 पदक मिले थे। गोल्डन बॉय एसएन मेडिकल कॉलेज के शिखर सिंह बने थे। उन्हें 11 पदक मिले थे, जिसमें 10 स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें