फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का शैक्षणिक पंचांग जारी, प्रथम सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा एक नवंबर से

Sat, 02 Jul 2022 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पंचांग के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से पहले से वार्षिक प्रणाली के तहत अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया 10 सितंबर तक चलेगी। 12 सितंबर से शिक्षण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए पंचांग (प्रस्तावित) जारी कर दिया है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की कक्षाएं पांच सितंबर से शुरू होंगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि शैक्षणिक पंचांग विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbaru.org.in पर भी अपलोड किया है। पंचांग के अनुसार प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की मिड टर्म परीक्षा एक से 30 नवंबर तक कराई जाएगी। प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 21 दिसंबर तक पूरा कराया जाना है। 31 दिसंबर तक प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न करानी हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आठ जनवरी से 30 जनवरी, 2023 तक कराई जाएगी। 15 फरवरी तक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 

एक फरवरी 2023 से द्वितीय का शिक्षण कार्य शुरू होगा

पंचांग के अनुसार स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य एक फरवरी 2023 से शुरू कराया जाएगा। मिड-टर्म परीक्षा अप्रैल 2023 में कराई जाएगी। द्वितीय सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 30 मई तक पूरा कराया जाना है। एक जून से प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। आठ जून से 30 जून 2023 तक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी, 15 जुलाई तक परिणाम जारी किया जाएगा। पंचांग में द्वितीय सेमेस्टर का शिक्षण कार्य पूरा कराने का समय 30 जून दे दिया गया है, प्रति कुलपति का कहना है कि पंचांग में संशोधन करा दिया जाएगा।  

वार्षिक प्रणाली की प्रवेश प्रक्रिया 10 सितंबर तक चलेगी

पंचांग के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से पहले से वार्षिक प्रणाली के तहत अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया 10 सितंबर तक चलेगी। 12 सितंबर से शिक्षण कार्य शुरू होगा। अप्रैल 2023 में वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं पहले से संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की आखिरी तारीख 12 सितंबर है, इसी तारीख से शिक्षण कार्य भी शुरू होना है। मिड टर्म व सेमेस्टर परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित पाठ्यक्रमों के साथ ही कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें