टूंडला। तहसील के गांव पमारी में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शुभारंभ विधायक प्रेमपाल धनगर ने किया। सजाधजा हाथी आकर्षण का केंद्र रहा।
विधायक ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों के सम्मान के लिए स्वयं कष्ट सहकर संघर्ष किया और दलितों को उनका सही हक दिलवाया। अगर दलितों का इतिहास उठाकर देखा जाये तो पता चलेगा कि किन कष्टों में उनके पुरखों ने अपना जीवन गुजारा है। इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र धनगर, जिला पंचायत सदस्य जीतू चौधरी व अनुयाइयों ने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर धर्मेंद्र जाटव, बादशाह जाटव, डॉ. श्याम सिंह, तोफान सिंह, विजय सिंह, संजय कुशवाह, करन सिंह, सतीश जाटव, पप्पन जाटव, अशोक जाटव, हरीचन्द्र जाटव, रामू देवखेड़ा, रजत जाटव, सुखवीर, शुभम जाटव मौजूद रहे।