फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रॉपर्टी डीलर का गजब का कारनामा, महिला को बेच डाली नगर निगम की जमीन; मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Thu, 10 Oct 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक प्रॉपर्टी डीलर ने नगर निगम की जमीन ही महिला को बेच दी। मामले की जानकारी होने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए हैं। 
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में प्रॉपर्टी डीलर ने नगर निगम की जमीन पर प्लॉट बताकर 5 लाख में महिला के नाम बैनामा करवा दिया। निर्माण के दौरान टीम के आने पर धोखाधड़ी के बारे में जानकारी हुई। थाने में सुनवाई नहीं होने पर अदालत में वाद दायर किया गया। सीजेएम अचल प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष सिकंदरा को विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




 

सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाबरपुर शिवाकुंज निवासी राधा ने प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कराया। आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी डीलर भुवनेश यादव ने 2022 में उन्हें 100 वर्ग गज का प्लॉट एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी जल धारा देवी से 5 लाख रुपये में दिलवाया था। 22 जुलाई 2023 को तहसील सदर में बैनामा कराया। 8 नवंबर 2023 जब वह प्लॉट की बाउंड्री कराने पहुंचे तो नगर निगम की टीम मौके पर आ गई।



 
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी जमीन बताकर बाउंड्री तोड़ दी। सीजेएम ने पहले प्रार्थनापत्र को निरस्त कर दिया। उन्होंने सत्र न्यायालय में आदेश के विरुद्ध रिवीजन किया। जिसे स्वीकार कर अपर जिला जज-23 अमित कुमार ने फिर से सुनवाई के आदेश सीजेएम को दिए थे। तब सीजेएम अचल प्रताप सिंह ने भुवनेश यादव ,उसकी मां विमला देवी और जलधारा देवी के विरुद्ध धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें