स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन अभियान के तहत अमर उजाला फाउंडेशन निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर बरहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कल (नौ मई) लगाएगा।
सुबह दस से दोपहर दो बजे तक शिविर चलेगा। यहां रक्त संबंधी बीमारियों की जांच और दवाओं की निशुल्क सुविधा रहेगी। शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन और सर्जन मरीजों की जांच कर दवाएं देंगे।
एत्मादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजवीर सिंह ने शिविर में डा. सुभाष चंद्र, डा. मनीष जैन, डा. स्मिता पाठक, डा. मनोज कुमार, सत्यप्रकाश सारस्वत, राजेश बघेल, अभितांशु नारायण की ड्यूटी लगाई है।
शिविर में इंग्लैंड निवासी डा. लाल बहादुर शर्मा भी सेवाएं देंगे। वह हृदय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप रोग के मरीजों की जांच करेंगे। सीएमओ डा. मुकेश वत्स ने कहा कि मरीज शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं।