फिरोजाबाद। आठ और नौ मई को जिला प्रशासन ने भीषण तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। डीएम नेहा शर्मा ने बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके।
डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि तूफान के समय वाहन ना चलाएं, वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ा करें। विद्युत पोल, होल्डिंग के पास खड़े न हों। कच्चे जर्जर मकान इमारत दीवार से तत्काल दूर सुरक्षित खुले स्थान पर चले जाएं। यदि भवन की हालत अच्छी नहीं हो तो घर से बाहर ना निकले। सामान्य जरूरत की वस्तुएं घर पर रखे। प्रकाश तथा पानी की पर्याप्त व्यवस्था करके रखें। बच्चों को बाहर न निकलने दे।
विद्युत उपकरणों से दूर रहें और बच्चों को भी विद्युत उपकरणों से दूर रखें। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर उसकी सूचना अभिलंब कंट्रोल रूम नंबर पर दें। आसपास लोगों की बचाव एवं मदद का प्रयास करें। टार्च,कुल्हाड़ी, सिटी जैसी आवश्यक वस्तुएं राहत एवं बचाव के समय उपयोगी होती है। सड़क पर यातायात व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए धैर्य धारण करें और हड़बड़ी नहीं करें। डीएम नेहा ने सभी से अपील की है कि कोई हादसा होने पर आगे बढ़ कर लोगों की मदद करें।