फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शुरू कर रहा है खास छात्रवृत्ति कार्यक्रम, विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी उड़ान

Fri, 14 Dec 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अमर उजाला के विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रम स्पंदन का पोस्टर जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से कक्षा 9, 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए खास छात्रवृत्ति कार्यक्रम ‘स्पंदन’ शुरू किया जा रहा है। इसमें 1000 विद्यार्थी चुने जाएंगे। गुरुवार को अमर उजाला कार्यालय में स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों ने कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में सफल शीर्ष विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कक्षा 10 के चयनित 10 शीर्ष विद्यार्थियों की कक्षा 11 में स्कूल की ट्यूशन फीस दी जाएगी। 

शीर्ष तीन विद्यार्थियों को 100 फीसदी व बाकी सात को 50 फीसदी फीस प्रदान की जाएगी। शीर्ष 30 विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और 100 विद्यार्थियों को मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी।
विज्ञापन


कक्षा नौ के शीर्ष तीन विद्यार्थियों को कक्षा 10 में स्कूल की ट्यूशन फीस दी जाएगी। ये सारी सुविधाएं अमर उजाला की ओर से चुने गए विद्यार्थियों को निशांत क्लासेज उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

ये दिए सुझाव

- स्कूल संचालक और प्रधानाचार्यों ने सुझाव दिया कि कोचिंग का समय तीन बजे के बाद का होना चाहिए।
- विद्यार्थी की स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए।

बैठक में नप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर, अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सेंट एंड्रूज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, आगरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. आंचल शर्मा, जीडी गोयंका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ, गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एसएस यादव, सुमित राहुल गोयल मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रशासिका डॉ. मनोज बल ने सुझाव देने के साथ स्पंदन का पोस्टर जारी किया। निशांत क्लासेज से सेंटर हेड दीपक चौधरी और संजीव शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें