फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम दलाली, आरटीओ के टेस्ट की जरूरत ही नहीं, 1400 में मिल जाएगा डीएल

Sat, 11 Jan 2020 10:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरटीओ में दलाल सक्रिय है। अमर उजाला के स्टिंग ऑपरेशन में इस बात का खुलासा हुआ है। यह हाल तब है जब महज एक दिन पहले ही आगरा के एडीएम सिटी ने यहां छापा मारा था। 
विज्ञापन


समय : दोपहर दो बजकर 10 मिनट: स्थान : आरटीओ दफ्तर के सामने
आगरा। दलालों की मंडी लगी है। दिखावे के लिए किसी ने फोटोस्टेट की दुकान खोल रखी है, तो कोई खुद को सलाहकार बताकर कुर्सी मेज डाले बैठा है लेकिन ज्यादातर काम दलाली का कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी ने यहां छापा मारा था। उम्मीद थी कि कार्रवाई के डर के मारे शुक्रवार को दलाल नहीं आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आरटीओ दफ्तर खुलने से पहले ही दलाल आ गए।

अमर उजाला टीम ने दो दलालों से बात की। रिपोर्टर ने कहा कि पत्नी की स्कूटी का चालान कट गया है, लर्निंग डीएल बनवाना है। एक दलाल ने आवेदन कराने की फीस मांगी। दूसरे ने डीएल बनवाने की गारंटी ली....
विज्ञापन

दलाल -  1
रिपोर्टर : यहां डीएल कहां बनते है, पत्नी का बनवाना है?
दलाल : यहीं बनेगा, हम काहे के लिए बैठे हैं।
रिपोर्टर : क्या आरटीओ दफ्तर के अंदर नहीं बनते हैं ?
दलाल : नहीं, वहां फॉर्म नहीं मिलता, सारे काम यही होंगे।
रिपोर्टर : तो क्या डीएल भी यहीं से बन जाएगा?
दलाल : नहीं, हम आवेदन कराएंगे, टेस्ट अंदर (आरटीओ दफ्तर में) होगा।
रिपोर्टर : आवेदन कराने के लिए क्या करना होगा?
दलाल : कुछ नहीं, 350 रुपये, दो फोटो और एक आधार कार्ड दो।
रिपोर्टर : क्या पत्नी के आए बगैर ही आवेदन हो जाएगा?
दलाल : हां, उनकी जरूरत नहीं, फोटो से काम चला लेंगे।

दलाल - 02
रिपोर्टर को आवेदक समझकर उसने खुद ही अपने पास बुलाया।
दलाल : अरे भइया, क्या चाहिए, कुछ हमें भी तो बताओ।
रिपोर्टर : हमें पत्नी का डीएल बनवाना है, कहां बनेगा?
दलाल : यहीं बनेगा, आपको कोई टेंशन नहीं, चाय पीएंगे आप?
रिपोर्टर : कितने दिन में बन जाएगा, क्या फीस लगेगी ?
दलाल : 1400 रुपये लगेंगे, एक महीने में आपको मिल जाएगा।
रिपोर्टर : क्या टेस्ट नहीं देना होगा?
दलाल : फीस 400 रुपये है, 1000 रुपये टेस्ट न कराने केले रहे हैं, डीएल आपके हाथ में देंगे। आपको सिर्फ पैसा देना है।
रिपोर्टर : 1400 तो ज्यादा है, कुछ कम नहीं कर सकते ।
दलाल : सारा हमारी जेब में नहीं जाता, फिर भी 1300 कर सकता हूं।
विज्ञापन

आरटीओ दलालों पर कार्रवाई करें - एडीएम सिटी 
एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि आरटीओ के बाहर जो लोग काम कर रहे हैं, उन्हें चिह्नित करना होगा। इसके लिए आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं। उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई किए बना वहां भ्रष्टाचार रुक नहीं पाएगा। ये लोग डीएल के ऑनलाइन आवेदन के नाम पर पैसा ले रहे हैं। 

 बाहरी लोगों पर हमारा नियंत्रण नहीं - आरटीओ
आरटीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि दफ्तर के बाहर के लोगों पर उनका नियंत्रण नहीं है। वहां 72 दुकानें हैं। दलालों पर अंकुश के सभी प्रयास किए जा चुके हैं। अब लोगों से कह रहे हैं कि अधिकारियों के पास जाएं। बाबुओं को भी कार्यप्रणाली में सुधार के लिए चेतावनी दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें