फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के 'ट्री ऑफ लाइफ' सेमिनार में कारोबारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Thu, 04 Jul 2019 09:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ट्री ऑफ लाइफ सेमिनार में चर्चा करते कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण मुहिम को धार देने के लिए आयोजित अमर उजाला के ‘ट्री ऑफ लाइफ’ सेमिनार में आगरा के कारोबारियों ने बुधवार को अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। पॉलिथीन, प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल को सबसे बड़ा खतरा बताया। कहा कि दूसरों को प्रेरित करने के लिए अपने घर से ही पर्यावरण को सहेजने के लिए हरियाली रोपने की पहल करेंगे। 
विज्ञापन


सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय के माधव भवन में आयोजित सेमिनार में स्टील कारोबारी दिनेश अग्रवाल ने कहा कि इमारत बनाने के दौरान उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए इसे चारों ओर से ढकना चाहिए, लेकिन अकसर ऐसा किया नहीं जाता है। जब तक पर्यावरण शुद्ध नहीं होगा तब तक लोग बीमारियों से ग्रसित होंगे। 

निनहाओ इंस्टीट्यूट के सागर राना ने माइक्रो प्लास्टिक के प्रति आगाह किया। कहा कि हम अकसर प्लास्टिक के बड़े पैकेट तो डस्टबिन में फेंकते हैं मगर छोटे प्लास्टिक की ओर गौर नहीं करते हैं। प्लास्टिक पानी में अघुलनशील है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'प्लास्टिक व पॉलिथीन इस्तेमाल ना करें'

अंशुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि प्लास्टिक व पॉलिथीन के उत्पादों को हतोत्साहित करने की पहल खुद ही करनी होगी। ऑटो मोबाइल कारोबारी राममोहन कपूर ने बताया कि उनकी संस्था होटलों से प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठी करके इसे सॉलिड वेस्ट के रूप में करती है। हमें विवाह और अन्य आयोजनों में भी प्लास्टिक की जगह दूसरे उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए। 

ग्वाला सहकारी उपभोक्ता बाजार के वेदप्रकाश गोयल ने घरों की छतों पर हरियाली रोपने की बात कही। कहा कि बच्चे भी बड़ों से ही सीखते हैं। महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बरसात में जलभराव का सबसे बड़ा कारण पॉलिथीन बनती जा रही है।

व्यवसायी कृपाल चौधरी ने कहा कि दुकानदारों की जगह पॉलिथीन बंद कराने को मैन्यूफेक्चर्स पर कार्रवाई हो। व्यवसायी साकार जिंदल ने स्वयं अनुशासन को जरूरी बताया। मयंक उपाध्याय, अतुल चौहान और मोहित शुक्ला ने भी पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर चर्चा की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें