फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: आगरा में जरूरतमंदों की मदद के लिए आज से शुरू होगा अभियान, आप भी बनें सहभागी

Mon, 31 May 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमर उजाला फाउंडेशन कोरोना महामारी के इस कठिन समय में लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सोमवार से आगरा में जरूरतमंदों को कोरोना रोधी किट बांटी जाएंगी। आप भी इस अभियान के सहभागी बन सकते हैं। 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के इस कठिन समय में जरूरतमंदों को कोरोना किट बांटने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन आगरा में अभियान की शुरुआत सोमवार से कर रहा है। सामाजिक भागीदारी के तहत अभियान में वितरित की जा रहीं इन किट में पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से स्वयंसेवी संगठन करेंगे। 

विज्ञापन


आप भी करें पहल, बनें अभियान में सहभागी
आप भी अमर उजाला फाउंडेशन के खाते में सहयोग राशि भेज सकते हैं।  Foundation@amarujala.com  पर इसका विवरण भेज दें। कोष में दी गई राशि आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के अंतर्गत करमुक्त है।

इस बैंक खाते में भेज सकते हैं सहयोग राशि
खाता नाम:  अमर उजाला फाउंडेशन
खाता संख्या: 26290100008860

बैंक: बैंक ऑफ बड़ौदा, सेक्टर 29, नोएडा-201301
आईएफएससी कोड: BARB0NOIDAX (पांचवां अक्षर जीरो है)

विज्ञापन

जरूरतमंदों को बांटे पल्स आक्सीमीटर
मथुरा में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती ऐसे 25 मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया, जिनके लिए यह खरीदना मुश्किल था। इस मौके पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने टीम के साथ पल्स ऑक्सीमीटर बांटे। 

रविवार की सुबह मथुरा के जिला अस्पताल के प्री कोविड केयर वार्ड, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण कार्यक्रम रखा गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल, डॉ. अमन और डॉ. धर्मवीर ने इनका वितरण किया। 

सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने कहा कि आप यहां से स्वास्थ्य होकर जब लौटेंगे तो आपके घर पर यह आक्सीमीटर बहुत काम आएगा। इससे आप अपने पल्स की जांच कर सकते हैं। सीएमएस ने अपील करते हुए कहा कि जनपद की और भी संस्थाएं इस प्रकार के प्रकल्पों को चलाएं तो अच्छा होगा। 

मरीज शिवराम ने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि पल्स आक्सीमीटर हमें मिलेगा। अमर उजाला की इस पहल की हम सराहना करते हैं। मरीज निर्मला ने कहा कि अमर उजाला फाउंडशन की पहल से और भी संस्थाओं को सबक लेकर सेवा के प्रकल्प के लिए आगे आना चाहिए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें