फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने वृंदावन में बंटवाईं दवाएं और राशन के पैकेट

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से भारत सेवा आश्रम में मरीजों को दवाई वितरित करते मृदुल कांत शास्त्र? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। लॉकडाउन के स्थिति में अमर उजाला फाउंडेशन तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठन जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं। बृहस्पितवार को वृंदावन में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अनुराग हेल्पलाइन द्वारा भारत सेवाश्रम में फंसे जम्मू कश्मीर के 75 लोगों को शुगर, बीपी तथा बुखार, खांसी जुकाम आदि की दवाएं वितरित कीं। इसके अलावा वृंदावन में 30 स्थानों पर भी दवाओं के पैकेट रखवाए गए। दवाओं का वितरण आचार्य मृदुल कांत शास्त्री द्वारा किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रघुवर मिश्रा, संदीप वाजपेयी, सूरज, राजीव शुक्ला, राहुल अधिकारी, बॉबी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अन्नमित्र फाउंडेशन द्वारा संचालित रोटी बैंक मथुरा ने वृंदावन की कांशीराम कॉलोनी तथा परिक्रमा मार्ग में राशन के 250 पैकेट वितरित किए। पैकेट में आटा, चावल, सब्जी, मसाले आदि थे।
कांशीराम कॉलोनी में करीब 60 महिलाओं को तथा परिक्रमा मार्ग में 200 लोगों को राशन दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर योगेश शर्मा, यस मल्होत्रा तथा खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

120 जरूरतमंदों को चाय, केले और बिस्किट बांटे
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अग्निशमन विभाग ने बृहस्पतिवार को भूतेश्वर फायर ब्रिगेड के पास मैदान में जरूरतमंदों को नाश्ता वितरित किया। करीब 120 लोगों को नाश्ते में दो-दो केले, एक चाय और एक बिस्किट का पैकेट दिया गया। नाश्ता मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से विभाग ने जरूरतमंदों को नाश्ता वितरित किया है। प्रतिदिन सुबह 8:30 से नौ बजे तक यह नाश्ता जरूरतमंदों को वितरित किया जाता है। लॉकडाउन तक अग्निशमन विभाग जरूरतमंदों को नाश्ता कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें