आगरा में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए शनिवार को लोगों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स आगरा शाखा ने समर्पण ब्लड बैंक दिल्ली गेट में शिविर का आयोजन किया। इसमें डॉक्टरों ने भी रक्तदान किया।
रक्तदाताओं को दिए गए प्रमाणपत्र
सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि सोसाइटी में थैलेसीमिया से पीड़ित 120 से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं, इनके लिए रक्त की जरूरत पड़ती है। इसी के चलते शिविर में जुटी रक्त की यूनिटें थैलेसीमिया के मरीजों के इलाज में उपयोग होंगी। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
ये भी पढ़ें -
Agra University: अब नए सिरे से जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानें नई तिथियां
ये रहे मौजूद
शिविर में सचिव डाॅ. योगेश दीक्षित, डॉ. स्वाति द्विवेदी, डॉ. युवराज सिंह, डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. अनिल अग्रवाल, समर्पण समिति के अध्यक्ष अजय कंसल, थैलेसीमिया सोसाइटी के चेयरमैन आलोक अग्रवाल, डॉ. सुनील अग्रवाल, डाॅ. ऋषि बंसल, डॉ. सचिन चावला, डॉ. अमित मित्तल, अरविंद आचार्य आदि मौजूद रहे।