फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के स्थापना दिवस: मरीजों की जान बचाने के लिए बढ़ाए कदम, 37 ने किया रक्तदान

Sun, 20 Apr 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला के स्थापना दिवस पर अमर उजाला कार्यालय में लगे शिविर में  37 लोगों ने रक्तदान किया। इन यूनिटों से एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों का उपचार होगा।

 
विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लगे शिविर में लोगों ने मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान के लिए उत्साह दिखाया। भीषण गर्मी में भी 37 लोगों ने रक्तदान किया। इन यूनिटों से एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों का उपचार होगा। रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्तिपत्र भी दिया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालय में 16, एसएन मेडिकल कॉलेज में 14 और जिला अस्पताल में 7 यूनिट रक्त जुटाया गया। रक्त की इन यूनिटों का उपयोग कैंसर, थेलेसीमिया, एनमिक समेत अन्य बीमारियों के मरीजाें के इलाज में होगा। सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए गए। शिविर में ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ. नीतू चौहान, जिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. सुशील कुमार, डॉ. अनुराधा, डॉ. त्रिशाला, डॉ. चंद्रप्रकाश, प्रमोद कुमार, दामोदर सिंह आदि का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें -  UP: राणा सांगा पर घमासान...अब अखिलेश यादव ने आगरा में खेल दिया वो कार्ड, जो बढ़ाएगा विपक्षियों की मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन



मां-बेटे, 62 साल के रक्तदाता ने दिखाया उत्साह
शिविर में रक्तदान करने के लिए उत्साह दिखा। मां-बेटे तो 62 साल की उम्र में भी रक्तदान करने आए। नेहरू नगर निवासी कुशाग्र मित्तल और उनकी मां अंजना मित्तल ने रक्तदान कर कहा कि रक्त से किसी की जान बचे, इससे मन को शांति मिलती है। कमला नगर तेज नगर के प्रकाश चंद ईरानी (62) ने बताया कि वे 7 बार रक्तदान कर चुके है। ऐसे ही लोकेश राजपूत (26), ताजगंज के विजय सिंह (55), राजा की मंडी सुलेखा शर्मा (55) ने भी रक्तदान करने के लिए उत्साह दिखाया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें