फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Foundation: आगरा में विश्व रक्तदान दिवस पर इन तीन स्थानों पर लगेगा शिविर, रक्तदान कर बनें महादानी

Fri, 07 Jun 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को को तीन प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से इन शिविरों का शुभारंभ हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मरीजों की जान बचाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर तीन जगह शिविर लगा रहा है। शिविर अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


शिविरों में एकत्रित रक्त का उपयोग एसएन-जिला अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के इलाज में होगा। इन यूनिटों से कैंसर, थैलेसीमिया, एनमिक गर्भवती महिला, दुर्घटना में घायलों, लावारिस मरीजों, अन्य जरूरतमंदों की जान बच सकेगी।
फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र और प्रमाणपत्र भी मिलेगा। रक्तदाताओं को डोनर कार्ड मिलेगा, जिससे तीन महीने में एक यूनिट रक्त मिल सकेगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि रक्त देने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कर सकते हैं रक्तदान :
- 18 से 60 साल के महिला-पुरुष।
- 45 किलोग्राम से अधिक वजन हो।
- 12.5 जीएलडीएल से अधिक हीमोग्लोबिन।

सामाजिक संगठन इन नंबरों पर करें संपर्क
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में यदि कोई सामाजिक संगठन सहयोग करना चाहता है तो वह 0562-2601600 और 9675201301 पर फोन कर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें