मथुरा में अमर उजाला 15 अप्रैल को वॉक फॉर वोट का आयोजन करने जा रहा है। लोकतंत्र के इस सबसे बड़े उत्सव से आमजन को जोड़ने के लिए माहौल बनाया जाएगा। इस आयोजन में 50 से भी ज्यादा सामाजिक, धार्मिक संगठन जुड़ रहे हैं। सभी बड़े कालेजों की भी हिस्सेदारी रहेगी।
इस आयोजन की सफलता के लिए शहर में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है। अमर उजाला की मुहिम से जुड़कर कई संगठनों ने बुलावा टोलियों का भी गठन कर लिया है। यह टोलियां मुहल्ले मुहल्ले जाकर लोगों को प्रेरित करेंगी।
वॉक फॉर वोट
आयोजन की तिथि- 15 अप्रैल।
स्थान- टैंक चौराहे से होलीगेट।
समय- सुबह को 7 बजे।
World की सबसे छोटी महिला Jyoti Amge ने डाला वोट.कहा- वोट देना हमारा अधिकार, देखें वीडियो