तमिलनाड़ु एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। गाड़ी नई दिल्ली से रात करीब साढ़े दस बजे चेन्नई के लिए चली थी। गाड़ी में बम की सूचना रेलवे कंट्रोल को उस समय मिली जब गाड़ी फरीदाबाद स्टेशन से पहले थी।
गाड़ी का ठहराव आगरा में है, इस लिहाज से मथुरा को अलर्ट किया गया। ट्रेन की बोगियों की चेकिंग कोसीकलां के बीच रूंधी स्टेशन पर की गई। मथुरा जंक्शन पर पुलिस के साथ खुफिया विभाग के लोग भी पहुंच गए।
बम निरोधक दस्ता भी जंक्शन पर पहुंचा। काफी देर तक यहां ट्रेन में सघन चेकिंग की गई। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन में चेकिंग के दौरान यात्री सहमे रहे।
Amethi में Gandhi परिवार का mega show, आज Rahul Gandhi का nomination, देखें वीडियो