फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ‘भविष्य ज्योति’ सम्मान समारोह: एसपी सिटी ने मेधावियों को दिए सफलता के मंत्र

Sat, 21 Nov 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ‘भविष्य ज्योति’ विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम में एसपी सिटी ने विद्यार्थियों से किया संवाद
  • एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा- सफल होने के लिए समय प्रबंधन जरूरी 
विज्ञापन
ऑनलाइन हुआ सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (एसजीआई) ने शुक्रवार को ‘भविष्य ज्योति’ विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया। इसमें वर्ष 2020 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य निर्माण के संबंध में विशेषज्ञों ने उनका मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि आगरा के एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि सिविल सर्विसेज या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को नियमित रूप से अखबार पढ़ना चाहिए। किसी भी विद्यार्थी को सफल होने के लिए समय के प्रबंधन पर सर्वाधिक जोर देना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि आजकल विद्यार्थी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बहुत समय बर्बाद करते हैं जबकि इंटरनेट का सकारात्मक इस्तेमाल कर इससे बहुत ज्ञान अर्जन किया जा सकता है। हम रोजाना कुछ नया सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। खेलकूद और व्यायाम के लिए भी समय निकालना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सकारात्मक सोच के साथ आत्मविश्वास पैदा करें: प्रो. वीके शर्मा

एसजीआई के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. वीके शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सफल होने के लिए सकारात्मक सोच रखें, अपने अंदर आत्मविश्वास लाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर अंक पाने से ही जीवन में सफलता की गारंटी नहीं मिलती। कम अंक पाने वाले भी अपनी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से अच्छे पदों पर काबिज होते हैं, यह शोध में पाया गया है।

अपने अंदर ऊर्जा का संचार कर कोई भी लक्ष्य पा सकते हैं: डॉ. राजीव

हिंदुस्तान कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी अपने अंदर ऊर्जा का संचार कर कोई भी लक्ष्य पा सकता है। 12वीं में 65 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी भी इंजीनियरिंग व अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में टॉप कर जाते हैं। जबकि 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले पीछे रह जाते हैं। इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। अपनी मजबूती, कमियों का पता करके इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान 48 माह में बहुत कुछ बेहतर बना सकते हैं।

सर्टिफिकेट के लिए auevents.in पर लॉग इन करें

पंजीकृत विद्यार्थी auevents.in पर लॉग इन कर अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण कराया था, लॉग इन भी उसी नंबर की मदद से किया जा सकेगा। तीनों बोर्ड के चयनित तीन टॉपर्स को बैंड वॉच पुरस्कार के लिए उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9927122294 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें