अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कासगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं व छात्राओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान की शपथ ली।
कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कहा कि संविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जब तक हम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे तब तक हम अच्छे जनप्रतिनिधि को संसद में नहीं भेज सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अच्छा नहीं होगा तो वो क्षेत्र के विकास को भी प्राथमिकता नहीं देगा। अपने मतदान का प्रयोग काफी सोच समझ कर करें। कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिका प्रीती माहेश्वरी ने छात्राओं को मतदान और लोगों का मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।