अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान-2020
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस इंटरमीडिएट के मेधावियों को आज वेबिनार के माध्यम से सम्मानित करेगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी शामिल किए जाएंगे।
मेधावियों को फोन पर मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा। कोरोना के कारण सम्मान समारोह आज दोपहर एक बजे वेबिनार के माध्यम से किया जाएगा। इसके 10 लकी विजेताओं को बैंड बॉच मिलेंगी। अधिक जानकारी के लिए 9760771297 पर कॉल करें।
बता दें कि अमर उजाला की ओर से हर वर्ष मेधावियों को अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान दिया जाता है। इस वर्ष कोरोना के कारण सम्मान समारोह ऑनलाइन आयोजित होगा। इसमें मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।