जोश: 1177 बच्चों ने लगवाया टीका
सोमवार को 12 से 14 साल तक के 1177 बच्चों ने टीका लगवाया है। 16 जनवरी से शुरू हुए बच्चों के टीकाकरण में ये एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। अभी तक एक दिन में 500 से अधिक ही टीका लगा था। 15 से 17 साल के 152 किशोरों ने पहली और 251 ने दूसरी डोज लगवाई है। 18 साल से अधिक उम्र के 1606 ने पहली और 2077 ने दूसरी डोज लगवाई। 244 स्वास्थ्य-फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
टीकाकरण के आंकड़े
- 187179: बच्चे 12-14 साल के
- 3380: बच्चों को लगी पहली डोज
- 996: बच्चे देहात क्षेत्र के लगवा चुके
- 1534: बच्चे शहरी क्षेत्र के लगवा चुके
- 309916: किशोर-किशोरियों को लगना है टीका
- 248590: किशोर-किशोरियों को पहली डोज लगी
- 73578: किशोर-किशोरियों ने दूसरी डोज लगवाई
- 180922: किशोर-किशोरी देहात क्षेत्र के लगवा चुके
- 67919: किशोर-किशोरी शहरी क्षेत्र के लगवा चुके
- 131057: किशोरों ने लगवाया टीका
- 117533: किशोरियों ने लगवाया टीका