फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में मौत का मामला: कासगंज में कब्र से निकाला गया अल्ताफ का शव, दिल्ली एम्स में होगा पोस्टमार्टम

Tue, 15 Feb 2022 08:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के चर्चित अल्ताफ मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को अल्ताफ के शव को कब्र से निकाला गया। दिल्ली के एम्स में शव का दोबारा पोस्टमार्टम होगा। शव लेकर चिकित्सकों और पुलिस टीम रवान हो गई है। 
विज्ञापन
अल्ताफ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज पुलिस की हिरासत में अल्ताफ की मौत के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर उसका शव कब्र खोदकर बाहर निकलवाया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट व चिकित्सकों की टीम के साथ की गई। पुलिस अधीक्षक एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मौजूद रहे। शव कब्र से निकालने के बाद उसे सील कर सरकारी एंबुलेंस से चिकित्सकों की टीम और जांच अधिकारी दिल्ली एम्स के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने अहरौली निवासी अल्ताफ के पिता चांदमियां की याचिका पर एसपी कासगंज को मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। पूरी कार्रवाई के बारे में भी दिशा-निर्देश निर्धारित किए। अल्ताफ के परिवार की मौजूदगी में पुलिस ने कार्रवाई की। कब्र से शव निकलवाने के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम अभिनव द्विवेदी को तैनात किया गया। 

चिकित्सीय टीम के डॉ. आकाश एवं डॉ. दिनेश की मौजूदगी रही। वीडियोग्राफी कराई गई। कब्र खोदने के बाद अल्ताफ का शव निकाला गया। इसके बाद शव को सील करके ताबूत में रखा गया। चिकित्सकों की टीम, विवेचक सीओ आरके तिवारी एंबुलेंस से शव लेकर एम्स के लिए रवाना हो गए। दिल्ली एम्स में चिकित्सकों का पैनल शव का पोस्टमार्टम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

कोतवाली पुलिस की हिरासत में 9 नवंबर 2021 को 20 वर्षीय युवक अल्ताफ की मौत हुई थी। पुलिस का कहना था कि अल्ताफ ने हवालात के टायलेट में टंकी के पाइप पर जैकेट की डोरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन पुलिस की यह थ्योरी परिवार के गले नहीं उतरी। उन्होंने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया।

परिवार की ओर से ये लोग रहे मौजूद

अल्ताफ के शव को कब्र से बाहर निकालने की कार्रवाई के दौरान परिवार की ओर से पांच लोग मौजूद रहे। जिसमें पिता चांद मियां,  दानिश, इरफान, दिलशाद एवं आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल शामिल हैं। 

चुनाव में भी गूंज रहा अल्ताफ का नाम

अल्ताफ की मौत के बाद इस मामले में जमकर राजनीति हुई। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी के नेता यहां आए और अल्ताफ के घर पहुंचे। योगी सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इन दिनों चुनावी रैलियों में भी अलग अलग राजनीतिक दल अल्ताफ की मौत के मामले का जिक्र कर रहे हैं।

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार अल्ताफ के शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। चिकित्सकों की टीम व विवेचक सीओ शव लेकर रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें