फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, दो दिन रहेगी मुसीबत

Sun, 16 Jun 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने रविवार को भी परेशान किया। तेज धूप के कारण सड़कें तपीं तो पैदल चल रहे राहगीरों को जूते-चप्पल पहने होने के बावजूद पैरों में जलन महसूस हुई। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी दो दिन इसी तरह की गर्मी और पड़ने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में सूरज की आग से धरती बुरी तरह से तप उठी। गंगा दशहरा पर्व होने के बाद भी दोपहर में भीड़ नजर नहीं आई। गंगा स्नान करके लौटने वालों की ही चहल-पहल रही। स्थानीय लोग घरों से बाहर नहीं निकले। शनिवार और रविवार दोनों ही दिन तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर ठिठका रहा। इसके चलते सुबह से लेकर रात तक गर्म हवाएं चलती रही।
मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भी तापमान में कोई कमी नहीं आई। अधिकतम तापमान 46 पर ही रहा। इसकी वजह से गर्मी ने अधिक परेशान किया। अभी दो दिन और ऐसी ही भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। लोगों को धूप और लू से बचाव व अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें