फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माध्यमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के लिए 31 खेलों का आवंटन

विज्ञापन
जानकारी देते जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
आगरा। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की वर्ष 2026 की जनपदस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के वार्षिक कैलेंडर के निर्धारण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के लगभग 52 विद्यालयों के मध्य 31 खेलों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी अलग-अलग विद्यालयों को सौंपी गई। आगामी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, मंडलीय एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में टीमों की सहभागिता और खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हॉकी एवं तैराकी स्पर्धाओं से होगा। ओलंपिक खेलों के साथ-साथ कुछ पारंपरिक खेलों को भी प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, मंडलीय पर्यवेक्षक एवं रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अतुल कुमार जैन, रीनेश मित्तल, संजय नेहरू, केपी सिंह, पंकज शर्मा, रवि प्रकाश, पंकज कश्यप, दिग्विजय सिंह, विदुषी सिंह, डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें