फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठेकेदार पर मजदूरी के रुपये न देने और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। रेलवे लाइन के सहारे बैरिकेडिंग का कार्य करने के लिए ठेकेदार द्वारा ललितपुर से मजदूरों को काम पर लाया गया। महिला-पुरुष मजदूर विगत 15 दिन से साइड पर काम कर रहे हैं। आरोप है कि ठेकेदार ने बुधवार को हिसाब किया और 6500 रुपये दिए, लेकिन कुछ देर बाद मारपीट कर रुपये छीन लिए। थाना पुलिस आरोपी ठेकेदार को लेकर आई। ठेकेदार ने सभी मजदूरों के रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार का है। सुबह लगभग 22 महिला-पुरुष मजदूर नहर पुल पर बैठे थे। सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे बैठे लोगों से जब जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उन्हें रवि नामक ठेकेदार लेकर आया है। विगत 15 दिन से रेलवे लाइन के सहारे बैरिकेडिंग लगाने का कार्य कर रहे हैं। बुधवार को ठेकेदार ने हिसाब किया और बाद में रुपये छीन लिए।
आरोप है कि उन्हें गाली-गलौज और मारपीट कर भगा दिया है। सभी लोग कल सायं से भूखे-प्यासे हैं। जानकारी होते ही समाजसेवी रोटी बैंक संयोजक राजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे और मजदूरों को चाय, पानी और केला खिलाया। उसके बाद सभी को ट्रैक्टर में बैठा कर आरडी रिसोर्ट ले गए और वहां सभी को भोजन कराया।
विज्ञापन

मौके पर आए चौकी प्रभारी अंकित मलिक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को पकड़ लिया। पुलिस ने ठेकेदार से मजदूरों के रुपये वापस करा कर मामला शांत करा दिया। मजदूर मांगीलाल, नंदिनी, रघुवीर, सुगछी, कैलाश, लालूराम, भेजी और रामसेवक सहित सभी मजदूरों ने समाजसेवी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें