कासगंज। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम राकेश पटेल काे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। एडीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
हिंदूवादी नेता सुधांशु भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। बजरंग दल के नेता गोविंद महेरे बताया कि पूर्व चेयरमेन मुन्नी देवी द्वारा 2022 से 2023 तक का रत्नावली गेस्ट हाऊस के ठेके का एक वर्ष का नवीनीकरण किया गया था, जोकि ईओ, व जय प्रकाश दुवे ने मिलकर 23 को 28 कर दिया है।
इसकी जांच कराई जाए। कासगंज गेट से पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा सड़क निर्माण की गुणवक्ता की जांच कराई जाए। गंगा वराह द्वार व द्वारिकाधीश का नाम हटाकर रामेश्वर दयाल महेरे कर दिया गया इसको तत्काल बदलवा जाए। जयप्रकाश दुवे चतुर्थ कर्मचारी को प्रधान लिपिक बनाया गया है। उसे तत्काल हटाया जाए। मेले की पुताई पिछली वर्ष लगभग तीन लाख रुपये में हुई थी। 2024 में मेले की पुताई 10.84 लाख रुपये खर्च की गई है। इसकी जांच की जाए।
मांग करने वालों में आकाश गोस्वामी, यश महेरे, लोकेश, निखिल निर्भय, निक्की निर्भय सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। एडीएम राकेश पटेल ने बताया कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायतों मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। टीम को गठित कर दिया है। जांच एसडीएम, कोमल पवार, और एसडीएम अनेग सिंह द्वारा पूरी कर जांच रिपोर्ट डीएम मेधा रुपम को सौंपी जाएगी।