फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का नया मामला: पड़ोसन की साजिश का शिकार हो गई महिला, पति से विवाद के बाद रह रही थी मायके

Sat, 02 May 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की एक महिला ने मदद के बहाने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा की एक महिला ने क्षेत्र की अन्य महिला और उसके परिवार पर मदद के बहाने धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं, जिससे वह मानसिक अवसाद में है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था और पति से विवाद के बाद वह मायके में रह रही थी। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने उससे दोस्ती की और अपने धर्मस्थल पर सभी परेशानियां दूर होने का दावा किया। पीड़िता उसकी बातों में आकर वहां जाने लगी। एक दिन न जाने पर आरोपी महिला और उसके परिवार ने उन्हें घर में बंद कर पिटाई की। कहा कि धर्म बदलने से ही उसकी सभी समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन

जब पीड़िता ने आरोपियों के पास जाना बंद किया, तो वे घर आकर धमकाने लगे। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह पुलिस आयुक्त से शिकायत करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें