फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सजा सभी दे सकते हैं, माफ करना हमारी ताकत’

Sun, 19 Apr 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मेरीज चर्च पर हमला कर ईसाई समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है। इसे लेकर समाज में काफी आक्रोश है। उनके विरोध का तरीका भले ही शांतिपूर्ण हो, लेकिन समाज का आक्रोश सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को शहीद स्मारक पर आयोजित सभा में ईसाई समाज उमड़ पड़ा। वक्ताओं ने आस्था पर चोट पहुंचाने वालों को संदेश देने का प्रयास किया। पुलिस से घटना के सही खुलासे की मांग की, ताकि कोई निर्दोष न फंसे। सभा के बाद कैंडल जलाकर प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरीज चर्च पर 16 अप्रैल को तड़के 3:30 बजे कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर मदर मेरी और प्रभु यीशू की मूर्ति को तोड़ डाला। इसी के विरोध में राष्ट्रीय ईसाई महासंघ की ओर से विचार गोष्ठी व सभा की गई। चर्च के प्रधान पुरोहित फादर मून लॉजरस ने कहा कि इस घटना से हमारी भावना आहत हुई है। पुलिस को हमने कोई अल्टीमेटम नहीं दिया। सजा तो सभी दे सकते हैं, हमारी ताकत माफ करना है। डायोसिस ऑफ आगरा के बिशप डॉ पीपी हाबिल ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष देश है। किसी को यह अधिकार नहीं कि वह अपनी विचारधारा को दूसरे पर थोप दे। हम समानता का अधिकार चाहते हैं। फादर जिब्राइल दास ने कहा कि इस तरह के हमलों से किसी का भला नहीं होने वाला। आगरा क्लब स्थित मरकज साबरी के सज्जादानशीं पीरजादा अलहाज रमजान अली शाह ने कहा कि ‘परिंदों में फिरका परस्ती नहीं होती, कभी मंदिर पे जा बैठे, कभी मस्जिद पे’। संचालन डॉ एंड्रूज प्रकाश ने किया। इसके बाद सरदार दलजीत सिंह कथूरिया, मुजम्मिल हसन, विष्णु दत्त शर्मा, रौनी एल्फ्रेड, प्रवीण मिश्रा, नौरमन थॉमस, डॉ राजू थॉमस, अभिनव मिश्रा, अंश मिश्रा, पादरी धारा सिंह, पादरी अनिल लाल, पादरी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डायोसिस ऑफ आगरा के सचिव फादर संतोष पांडेय, सपा शहर अध्यक्ष फर्रुख सियर, कांग्रेस नेता राम टंडन, गोपाल गुरु, डॉ मधुरिमा शर्मा, सिस्टर प्रभा लाकरा, कुलदीप शर्मा, अमित कपूर, विजय जैन आदि मौजूद रहे।

सेंट मेरीज चर्च प्रकरण के अनावरण के लिए पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। इनके राडार पर ढाई सौ लोग हैं। सभी की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। आधा सैकड़ा लोगों से अब तक पूछताछ हो चुकी है। साथ ही सपा नेता के एडमीशन विवाद और हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी जांच के दायरे में हैं। हालांकि पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है।
विज्ञापन

बता दें, सेंट मेरीज चर्च पर 16 अप्रैल को तड़के हमला किया गया था। घटना के तूल पकड़ने के बाद एसएसपी ने खुलासे को एसपी सिटी के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई है। कई अन्य टीमें भी काम कर रही हैं। पुलिस ने चर्च में हुई सिल्वर जुबली पार्टी में कैटरिंग का काम करने वाले लोगों समेत अभी तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। पुलिस घटना वाली रात चर्च के आसपास के यूज हुए मोबाइलों की काल डिटेल खंगाल रही है। टावर से मिले नंबरों के आधार पर अभी तक 150 मोबाइलों की काल डिटेल ली गई है। सर्विलांस टीम के साथ ही क्राइम ब्रांच भी इलाके के आसपास के लोगों से जानकारियां हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें