जनसमस्याओं का समाधान न होने पर धरने पर बैठे लोगों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने अपना सिर मुंडवा। नगर आयुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
शांतिपुरम, गुलाब नगर, शांती नगर, बीधानगर आदि मोहल्लों के लोग जनसमस्याओं को लेकर लोहामंडी-बोदला रोड स्थित बैनारा फैक्ट्री के पास गुरुवार से धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त का पुतला भी दहन किया था। इसके भी कोई सुनवाई न होने पर धरने पर बैठे लोगों में सुरेश माहौर एवं राधेश्याम सक्सेना ने शनिवार दोपहर को विरोध स्वरूप मुंडन करवाया। बता दें, इन क्षेत्रों में सड़कें तो जर्जर हैं ही, सीवर और स्ट्रीट लाइट की भी समस्या है। कैलाश माहौर, अरुण पाराशर, विजय गोस्वामी, बलबीर सिकरवार, उमाशंकर माहौर, धर्मेंद्र माहौर, हरीबाबू सहयोगी, सुरेश चौहान आदि मौजूद थे।