फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'चुनाैतियों से घिरा हुआ है देश', भारत रक्षा मंच के अधिवेशन में राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प

Sun, 07 Sep 2025 07:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भारत रक्षा मंच की ओर से अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों चर्चा की गई। राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव को भी मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
अधिवेशन में माैजूद मुख्य अतिथि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भारत रक्षा मंच के चतुर्थ अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक व पूर्व मंत्री सुनील भराला ने शिरकत की।
विज्ञापन


अधिवेशन में देश की वर्तमान परिस्थितियों, भारतीयकरण एवं राष्ट्र की सुरक्षा, समाज के उत्थान और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह अधिवेशन न केवल संगठन को सशक्त करने का माध्यम बना, बल्कि इसमें राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव को भी मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील भराला ने कहा कि भारत विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसमें सनातन हिन्दुओं की जनसंख्या घटना, आंतरिक सुरक्षा, रोहिंग्या घुसपैठ, आतंकवादी, तुष्टीकरण की राजनीति , बेरोजगारी, प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रामक प्रचार आदि मुद्दों से देश घिरा हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहाकि भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर सहित आयोजकों  का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें