फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली पर डिपो की सभी 66 बसों का होगा संचालन

Sat, 19 Oct 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली पर रोडवेज के बेड़े की सभी बसों का संचालन मार्ग पर होगा। कोई भी बस वर्कशाप में खड़ी नहीं होगी। दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने तथा अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने की भी योजना है।
विज्ञापन


मैनपुरी डिपो के बेड़े में 79 बसें शामिल थीं। इनमें से 13 कंडम घोषित बसों की नीलामी होने के बाद बेड़े में 66 बसें रह गई हैं। इनमें 16 कंडम घोषित बसें भी शामिल हैं। दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने यात्रियों को सुविधा देने का निर्णय लिया है। दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने की योजना है।

दिल्ली और कौशांबी तक के लिए एटा, अलीगढ़ होकर बसों का संचालन होता है। यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली के लिए एक बस का संचालन किया जाता है। एक बस सीधे लखनऊ तक के लिए संचालित की जाती है। आगरा, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर मार्ग पर भी डिपो की बसें संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन


दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है। अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। त्योहार पर वर्कशाप में एक भी बस खड़ी नहीं रहने की हिदायत दी गई है। डिपो से जाने वाली हर बस की पूछताछ कार्यालय में एंट्री की जाएगी।





दिवाली पर यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए योजना तैयार की गई है। दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बसों की फिटनेस चेक कराई गई है। - संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें