फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराबः फोरेंसिक लैब में होगी मृतकों के विसरा की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्र में जहरीली शराब ने आठ दिन में 103 लोगों की जान ले ली। पुलिस की छापेमारी मेें जहरीली शराब की पुष्टि हो गई। हालांकि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उनके विसरे जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। अब इन विसरा को जांच के लिए आगरा फोरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है। अब तक 80 मृतकों के विसरा यहां आ चुके हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही मौत सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

अलीगढ़ में 28 मई से जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। मरने वाले थाना क्वार्सी, गांधी पार्क, जवां, खैर, टप्पल, महुआ खेड़ा, पिसाबा, चंडौस, गवाना आदि के रहने वाले थे। अब तक 103 की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम भी कराया। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। यही वजह है कि विसरा सुरक्षित रखे गए हैं। इनकी जांच अब आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला मेें होगी। शुक्रवार तक 80 विसरा भेज दिए गए थे। बाकी के विसरा को एक-एक करके जांच के लिए भेजा रहा है।
निकला था मिथाइल एल्कोहल
पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ का अभियान चलाया था। 33 आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं पुलिस और आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान शराब बरामद की थी। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। प्राथमिक जांच में मिथाइल एल्कोहल की पुष्टि हुई थी। इससे ही लोगों की जान गई। यह जहरीला होता है।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने में लगेगा समय
आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में पहले से ही सैकड़ों की संख्या में विसरा की जांच चल रही हैं। ऐसे में अलीगढ़ में मरने वालों के विसरा की जांच कब तक पूरी होगी? यह कहा नहीं जा सकता है। जांच रिपोर्ट मिलने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें