फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में विजेता बने अलीगढ़, आजमगढ़ और वाराणसी

विज्ञापन
विजेता को ट्राॅफी देते मंडलायुक्त
विज्ञापन
आगरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग आगरा मंडल की ओर से 69 वीं प्रदेशीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। खिलाड़ियों ने अपने अपने वर्गो में शानदार प्रदर्शन दिखाया। इसमें अलीगढ़, आजमगढ़ और वाराणसी प्रदेश हैंडबॉल के विजेता बने।
विज्ञापन

18 मंडलों की तीन वर्गों में हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। मंगलवार को फाइनल मैच खेले गए जिसमें पहले अंडर-14 वर्ग बालक में वाराणसी ने गोरखपुर को हराकर खिताब जीता। अंडर-19 वर्ग बालक में आजमगढ़ ने बनारस को रोमांचक मुकाबले में हराया। इसी प्रकार अंडर-19 वर्ग बालिका में अलीगढ़ ने लखनऊ को हराकर खिताब पर कब्जा किया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपर निदेशक अभियोजन ललित मुद्गग़ल, संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल और विजय सिंह के साथ विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

समापन में दिखी ऑपरेशन सिंदूर की झलक
संचालन डॉ. अंजुल चौहान, डॉ. प्रिया मिश्रा, डॉ. रीनेश मित्तल ने किया। सभी टीमों ने राजकीय इंटर कॉलेज नैनाना जाट और गणेशराम नगर इंटर कॉलेज की बैंड के साथ जंपलिंग मार्च किया। स्वागत गान बीडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने और रतन मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर एक नृत्य प्रस्तुत किया। क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विविधता में एकता विषय पर और राजकीय इंटर कॉलेज फरह की बालिकाओं ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वर्षा जैन, आराधना सिंह, किरण लता, राखी गुप्ता, कुमुद ग्रोवर, अंजलि नाकरा, नीलम चतुर्वेदी, अनिरुद्ध सिंह यादव, अनिल कुमार, केशव वर्मा, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें