फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सर्द हवा से बढ़ी गलन; दिन में भी छूटी लोगों की कंपकंपी, जानें अब कैसा रहेगा माैसम

Sat, 18 Jan 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

माैसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर शहर में भी देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिन घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर के समय धूप भी खिली। लेकिन सर्द हवा से गलन बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में सुबह कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


सुबह छाया कोहरा
शुक्रवार को सुबह 9 बजे तक कोहरे छाया रहा। बाद में धूप निकलने से कुछ राहत मिली हालांकि सर्द हवा परेशान करती रही। सर्द हवा का कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी को बताया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री कम होने से न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में मौसम विभाग ने 2.2 मिली लीटर बारिश भी दर्ज की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें