स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। मथुरा को अलर्ट पर कर दिया है। केंद्र के गृह मंत्रालय से मिली एडवाइजरी को लेकर पूरे जनपद में खुफिया विभाग और पुलिस की टोलियां सतर्क हो गई हैं।
मथुरा में 15 अगस्त और 24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। जन्माष्टमी पर उमड़ने वाली भीड़ और स्वतंत्रता दिवस को लेकर गृह मंत्रालय से मिली एडवाइजरी के बाद मथुरा में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई, वहीं जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे शरारती तत्वों पर पूरी निगाहबानी रखी जा रही है। जनपद पुलिस और खुफिया विभाग पल-पल की खबर आला अफसरों को दे रहे हैं। अफसर भी हर पल पर निगाह बनाए हुए हैं।