फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की आठ छात्राएं बीमार, हॉस्टल में आ रही थी मरे पड़े चूहों की बदबू

Sun, 04 Aug 2019 11:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के पीछे संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आठ छात्राएं शनिवार को फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं। उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


छात्राओं की तबियत बिगड़ने की पीछे अलग-अलग कारण बताया जा रहा है। वार्डन शशिबाला गुप्ता के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर में मच्छर मारने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव किया था। इसके बाद छात्राओं की तबियत बिगड़ी। 

वहीं, छात्राओं का कहना है कि तीन दिन पहले विद्यालय परिसर में चूहे मारने की दवा रखी गई थी। कई चूहे मरे थे। उसकी दुर्गंध भी थी। जो छात्राएं बीमार हुईं, उनमें कक्षा छह की साधना, दिव्या, अंशु, अनुष्का, अनिशा, कक्षा सात की अनिशा, राखी, नीलम और कक्षा आठ की क्रांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा का कहना है कि छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग (उल्टी, दस्त और बुखार) की शिकायत थी। इनका इलाज किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित का कहना है कि विद्यालय में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया था। इसके छिड़काव से फूड प्वाइजनिंग नहीं हो सकती है। 
 
बीएसए ओमकार सिंह ने बताया कि दोपहर में परिसर में एंटी लार्वा के छिड़काव के बाद आठ छात्राओं की तबियत खराब हो गई थी। इलाज के बाद सभी ठीक हैं। इस मामले में कोई जांच नहीं कराई जानी है।

नाश्ते में पूड़ी-सब्जी दी गई थी

छात्राओं के मुताबिक उन्हें नाश्ते में पूड़ी और आलू की रसेदार सब्जी दी थी। शनिवार को 65 छात्राएं उपस्थित थीं। सभी छात्राओं के साथ स्टाफ ने नाश्ता किया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्राओं को पेट और सिर में दर्द की शिकायत पर सीएमओ कार्यालय में सूचना दी गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें