फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा में अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई

Sun, 04 Aug 2019 12:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। मथुरा को अलर्ट पर कर दिया है। केंद्र के गृह मंत्रालय से मिली एडवाइजरी को लेकर पूरे जनपद में खुफिया विभाग और पुलिस की टोलियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन


मथुरा में 15 अगस्त और 24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी। जन्माष्टमी पर उमड़ने वाली भीड़ और स्वतंत्रता दिवस को लेकर गृह मंत्रालय से मिली एडवाइजरी के बाद मथुरा में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई, वहीं जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे शरारती तत्वों पर पूरी निगाहबानी रखी जा रही है। जनपद पुलिस और खुफिया विभाग पल-पल की खबर आला अफसरों को दे रहे हैं। अफसर भी हर पल पर निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जनपद के होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और ढाबों पर आने वालों पर पूरी तरह से निगाहें रखी जा रही हैं। यहां आने वाले हर उस शख्स पर निगाह रखी जा रही है जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इन स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गतिविधियां भी देखी जा रही हैं 

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि 15 अगस्त और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अलर्ट पर रखा गया है। पूरे जनपद के अलावा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास खुफिया विभाग और पुलिस की टीमें सतर्क और सजग निगाहें लगाए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें