फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते खतरे के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते खतरे के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन की गाइडलाइन के आधार पर स्कूल, कॉलेजों, बाजारों आदि में जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। यह विशेष अभियान 27 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

देश में कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। शासन से एक पखवाडे़ तक विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं जांच के लिए बनाई टीमों को सक्रिय कर दिया है।
इन टीमों ने निर्माण इकाइयों, श्रमिक चौक, फल सब्जी विक्रेताओं की जांच कराई। इसके बाद अब 15 व 16 मार्च को स्कूलों, कॉलेजों, 17 में ट्रेवल एजेंसियों, 18 को ठेल वाले, 19 को मिष्ठान विक्रेताओं, 20 को रिक्शा, ई रिक्शा, टेंपो चालकों, 21 को रोडवेज व निजी बस स्टेेंडों, 22 को रंग,23 पिचकारी विक्रेताओं, 24 को मॉल्स, कपड़ा बाजार, 25 को होली सामान विक्रेता किराना कारोबारी, रंग विक्रेताओं, 26 को ट्रेवल एजेंसी, एवं 27 को शराब, वीयर, भांग ठंडाई आदि के विक्रेताओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना की जांच के लिए शासन से मिले निर्देश के बाद जांच के लिए टीमों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जांच कर नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। -डॉ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें