फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3707 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 3707 बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एनडीडी कार्यक्रम का शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मामों में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने किया। 20 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के 1263 और आंगनबाड़ी केंद्रों के 2444 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि एल्बेंडाजोल दवा से कोई भी नुकसान नहीं होता है। बच्चों के पेट में कीड़े होने पर उनमें खून की कमी हो जाती है और प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बचाव के लिए स्वच्छता ध्यान रखना जरूरी है। नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने कहा कि छोटे बच्चों को दवा का चूरा कर पानी मे घोल कर खिलाई जाएगी। दवा खाने के पश्चात उल्टी या दिल मचलाना महसूस हो तो घबराएं नहीं, यह सामान्य है। डीसीपीएम केपी सिंह ने बताया कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए 7,16,816 बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग का सहयोग रहेगा। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार, अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें