फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अक्षय यादव की धुआंधार बल्लेबाजी से ग्रैंड मर्क्यूर ने 29 रन से जीता मैच

Mon, 13 Apr 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। टीसा के मैदान पर खेले जा रहे चौथे रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को नौवें मुकाबले में होटल ग्रैंड मर्क्यूर ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने होटल आईटीसी मुगल को 29 रन से हराया। मैच में बल्लेबाजों का दबदबा दिखा।
विज्ञापन


टॉस जीतकर होटल आईटीसी मुगल ने पहले गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल ग्रैंड मर्क्यूर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। अक्षय यादव ने 106 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनके साथ अतुल कुमार ने 84 रन बनाए और गेंदबाजी में दो विकेट भी झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी होटल आईटीसी मुगल की टीम नाै विकेट के नुकसान पर 213 रन ही बना सकी। आईटीसी मुगल के लिए सुनील पाठक ने गेंदबाजी में दो विकेट लेकर बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। मैच में 84 रन बनाने और 2 विकेट लेने पर अतुल कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं अक्षय यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इस दौरान भरत महाजन, अमूल्य कक्कड़, राजीव सक्सेना, अनुराग शर्मा, संजय कालरा, विवेक महाजन, शीतल भाकरी, सुनीता सक्सेना, नवीन गोस्वामी, राहुल वधवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें