यूपी के एटा जिले में खुले में शौच मुक्ति के प्रति अलख जगाने के लिए जिला प्रशासन जुटा है। जिले के गांव रोहिना मिर्जापुर को अभिनेता अक्षय कुमार से ओडीएफ घोषित कराने की तैयारी है। पंचायती राज विभाग कार्यक्रम को लेकर कवायद में जुटा है।
अक्षय कुमार का कार्यक्रम नहीं मिल पाने से एटा महोत्सव में होने वाले ओडीएफ नाइट की तारीख में बदलाव किया गया है गांव-गांव स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है।
एटा महोत्सव की ओडीएफ नाइट कार्यक्रम में अभिनेता अक्षय कुमार को बुलाने की तैयारी है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार से अवागढ़ विकास खंड के गांव रोहिना मिर्जापुर को ओडीएफ घोषित कराने की कवायद की जा रही है।