फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता की अलख जगाने एटा आएंगे बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार

Mon, 05 Feb 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
akshay kumar
विज्ञापन
यूपी के एटा जिले में खुले में शौच मुक्ति के प्रति अलख जगाने के लिए जिला प्रशासन जुटा है। जिले के गांव रोहिना मिर्जापुर को अभिनेता अक्षय कुमार से ओडीएफ घोषित कराने की तैयारी है। पंचायती राज विभाग कार्यक्रम को लेकर कवायद में जुटा है। 
विज्ञापन


अक्षय कुमार का कार्यक्रम नहीं मिल पाने से एटा महोत्सव में होने वाले ओडीएफ नाइट की तारीख में बदलाव किया गया है गांव-गांव स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। 

एटा महोत्सव की ओडीएफ नाइट कार्यक्रम में अभिनेता अक्षय कुमार को बुलाने की तैयारी है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार से अवागढ़ विकास खंड के गांव रोहिना मिर्जापुर को ओडीएफ घोषित कराने की कवायद की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर गांव में 1100 शौचालयों का निर्माण शुरू करा दिया है। अब तक अक्षय कुमार का कार्यक्रम नहीं मिल पाने से प्रशासन असमंजस में हैं। इसके लिए सात फरवरी को होने वाले ओडीएफ नाइट कार्यक्रम की तिथि में भी बदलाव किया जा रहा है।

अधिकारियों की मानें तो अभिनेता के जरिए ओडीएफ कार्यक्रम में जागरुकता की कवायद रंग लाएगी। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि अक्षय कुमार को बुलाने के लिए कवायद चल रही है। ओडीएफ को लेकर लोगों में जागरुकता आएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें