समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पांच अप्रैल को कोट कसौंदी स्थित प्राचीन सीयरदेवी माता मंदिर आएंगे। वह मंदिर में दर्शन करने के साथ घंटा एवं नेजा चढ़ाएंगे। पंचायत चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने के कारण वह कोई सभा संबोधित नहीं करेंगे।
वृंदावन में आए थे अखिलेश
गौरतलब है कि अखिलेश यादव मार्च के महीने में दो दिवसीय यात्रा पर वृंदावन गए थे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी जी के मंदिर में पूजा अर्चना की थी। वहीं गोवर्धन में गिरिराज महाराज के दर्शन कर उनका दुग्धाभिषेक किया था। अखिलेश यादव राधारानी मंदिर बरसाना भी गए थे। अखिलेश यादव का ये दौरा पंचायत चुनाव के लिहाज से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जिस क्षेत्र में सपा मुखिया आ रहे हैं वहां निषाद समाज का अच्छा वोट बैंक है। माना जा रहा है कि निषाद समाज को पार्टी की तरफ खींचने के लिए अखिलेश यादव का ये दौरा है। हालांकि मां सीयर देवी के मंदिर की भी मान्यता आस पास के क्षेत्र में काफी है।