फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर बदइंतजामी को लेकर अखिलेश का ट्वीट, पूछा ये सवाल

Fri, 05 Jan 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्रिसमस से लेकर नए साल तक ताजमहल पर बदइंतजामी को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर वर्तमान सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में अमर उजाला की खबर का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा है कि जो कल तक भारत की सभ्यता, पहचान और पर्यटन का ताज था वो आज बेकार... जिम्मेदार कौन?  किसकी सरकार?
विज्ञापन


बता दें कि नए साल की छुट्टियों में भीड़ के कारण हुई बदइंतजामी से ताजमहल की दुनिया भर में बदनामी हुई और अब अमेरिकी वेबसाइटों ने ताजमहल को साल 2018 में न घूमने वाले पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया है। 

अमेरिकी ट्रेवल वेबसाइटों ने प्रदूषण और मडपैक के कारण ताज के गुंबद पर पूरे साल पाड़ बंधे होने का हवाला दिया है। पर्यटकों से कहा है कि वह ताज की जगह किसी अन्य स्थल पर जाएं, क्योंकि उन्हें इस साल गुंबद नजर नहीं आ सकेगा। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने गुरुवार को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अखिलेश यादव ने इसी खबर का फोटो ट्वीट करते हुए वर्तमान सरकार पर ‌निशाना साधा है। उन्होंने ताजमहल पर बदइंतजामी को लेकर अप्रत्यक्ष रूप में वर्तमान सरकार आड़े हाथों लिया और उनसे सवाल किए हैं। 
विज्ञापन

देखें ट्वीट



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें