'किसानों को अपमानित कर रही भाजपा सरकार'
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अपमानित कर रही है। उन्हें देशद्रोही और आतंकवादी कहा गया। यहां तक कि चीन और पाकिस्तान का एजेंट भी कह दिया गया। कासगंज में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों के साथ-साथ नौजवान भी बड़ी संख्या में हैं।
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम कहते हैं एमएसपी थी, एमएसपी है और एमएसपी रहेगी। ये कैसा झूठ है। उन्होंने कहा कि किसान को 1000-1200 रुपये में अपना धान बेचना पड़ा और किसानों को धान की एमएसपी भी नहीं मिली।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कालाधन, नोटबंदी, भ्रष्टाचार को लेकर भी केंद्र सरकार तीखे प्रहार किए। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार में हमने लैपटॉप बांटे, लेकिन भाजपा सरकार लैपटॉप नहीं बांट रही। क्योंकि मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते।