फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे का बताया जिम्मेदार

Sun, 28 Aug 2022 06:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

 वृंदावन पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को श्रीबांकेबिहारी, रंगजी और जयपुर मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार में भी जन्माष्टमी हुई है, तब ऐसे हादसे नहीं हुए। भाजपा सरकार में यह हादसा हुआ है, इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और रंगजी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में भी जन्माष्टमी हुई है, तब ऐसे हादसे नहीं हुए। भाजपा सरकार में यह हादसा हुआ है, इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की प्राचीनता को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करने चाहिए। कॉरिडोर पर कहा कि यहां के लोगों की राय से कॉरिडोर बनना चाहिए। 

सपा प्रमुख ने ब्रज में हो रहे विकास को विनाश बताया। कहा कि हमारी सरकार ने आम आदमी की सुविधा का ध्यान रखते हुए विकास कराए थे, लेकिन भाजपा लोगों को कष्ट देकर विकास कार्य करा रही है। भाजपा सरकार ने असंख्य लोगों बेरोजगार कर दिया है। पत्रकार वार्ता के बाद अखिलेश यादव ने रंगजी मंदिर के समीप आलू भल्ले का भी स्वाद लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में किए ठाकुरजी के दर्शन 

दिल्ली से लौटते वक्त वृंदावन पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीतल छाया में कुछ वक्त रुकने के बाद शाम को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन किए। यहां गोस्वामीजनों से बातचीत की। मंदिर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के दौरान मंगला आरती के दौरान हुए हादसे की भी जानकारी ली। दर्शन के बाद वह वृंदावन के बाजार में भी भ्रमण को गए। इस दौरान गोलगप्पे और आलू की टिकिया का स्वाद चखा। 

कॉरिडोर रोकने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाने के लिए सौंपा ज्ञापन

वृंदावन बचाओ संघर्ष समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक ज्ञापन देकर कॉरिडोर न बनाए जाने की बात को विधानसभा में उठाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि सपा हमेशा से ही व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करने के साथ उनका हर विषम परिस्थितियों में साथ देती आई है। वर्तमान में जिस तरह से योगी सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में कॉरिडोर का निर्माण कराने पर तुली हुई है। इससे सैकड़ों व्यापारियों की दुकान एवं स्थानीय लोगों के पुश्तैनी घर मकान ध्वस्त किए जाएंगे। इससे हजारों ब्रजवासी अपनी रोजी-रोटी व अपने आशियाने से दूर हो जाएंगे। ऐसे में हम सभी आपसे मदद की गुहार लगाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें