फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पति और जेठानी ने खिलाई गर्भपात की दवा, चार माह की गर्भवती विवाहिता की मौत

Sun, 28 Aug 2022 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अलीगंज क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि पति और जेठानी ने महिला को गर्भपात की दवा खिला दी थी, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में शनिवार शाम चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप लगाया है, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ी। उसकी मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गए।

विज्ञापन


इस मामले में बदायूं जनपद के वितरोई निवासी रामसिंह ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री रचना की शादी सात वर्ष पूर्व अकरबरपुर कोट निवासी शैलेंद्र के साथ हुई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। 

पति ने तोड़ा दिया था रचना का हाथ 

रामसिंह ने आरोप लगाया कि शैलेंद्र को जेठानी, जेठ, ननद, ननदोई उकसाकर रचना की पिटाई करवाते थे। कई बार रचना ने फोन पर यह जानकारी दी। मांग पूरी न होने पर जेठानी के कहने पर शैलेंद्र ने डंडा मारकर हाथ तोड़ दिया था, तब रचना को दो माह तक इलाज हुआ था। 

विज्ञापन

जेठानी और पति ने दी थी दवा   

आरोप है कि 27 अगस्त को जेठानी और शैलेंद्र ने रचना को गर्भपात की दवा की ओवरडोज दे दी। इससे गर्भ में पल रहे चार माह के बच्चे सहित रचना की भी मौत हो गई। गांव के लोगों ने मायका पक्ष को सूचना दी, तब वे लोग यहां पहुंचे।  

थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुरालीजन मौके से फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें