फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दोस्त के बुरे दिनों में काम आए, अच्छे दिन का वादा करने वाले

Sun, 05 Feb 2023 09:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

निजी समारोह में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने अदाणी समूह और पीएम मोदी का नाम लिए बगैर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोस्त के बुरे दिनों में काम आए, अच्छे दिन का वादा करने वाले।
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव का खेरिया हवाई अड्डे पर स्वागत करते रिजवान उद्दीन प्रिंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में अदाणी समूह और पीएम मोदी का नाम लिए बगैर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के एक उद्योगपति को भाजपा के मित्रों की जरूरत है। जो अच्छे दिन का वादा करते थे उन्हें दोस्त के बुरे वक्त में काम आना चाहिए। नहीं तो लोग कहेंगे यह कहना गलत था जो बुरे वक्त में काम आए वहीं सच्चा दोस्त है।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमों ने जी-20 को लेकर शहर में चल रहीं तैयारियों को भी धोखा बताया। उन्होंने कहा सपा सरकार में हुए कार्यों को सरकार ने यदि आगे बढ़ाया हो तो आज आखिरी वक्त पर तैयारियां करने की जरूरत नहीं पड़ती। अखिलेश यादव ने मुगल म्यूजियम को लेकर कहा कि नाम बदलने से विकास नहीं होता। मुगल म्यूजियम का डिजाइन जिस यूरोपियन आर्किटेक्ट ने बनाया था, उसे भाजपा सरकार ने भगा दिया।
जब भावुक हुए अखिलेश

निजी समारोह में शामिल होने आए अखिलेश यादव का सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। सपा शहर उपाध्यक्ष रिजवान उद्दीन प्रिंस ने अखिलेश को उनके पिता मुलायम सिंह और अपने पिता रईसउद्दीन का एक पुराना फोटो भेंट किया, जिसे देख अखिलेश भावुक हो गए। इस दौरान शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, सलीम शाह, धर्मेंद्र यादव, गौरव यादव, राजपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें