फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Fri, 21 Jan 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता से सुनने के बाद कहा था कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की जाएगी। शाम को इस पर मुहर लगा दी गई। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार शाम को सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने फोन पर इसकी पुष्टि की। इससे जिला संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बता दें कि आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने बुधवार को कहा था कि कि वह अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से पूछकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन

दिन में सौंपा गया था प्रस्ताव 
इससे पूर्व दिन में समाजवादी पार्टी के जिला संगठन ने लखनऊ जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और लिखित रूप से प्रस्ताव सौंपा था। जिसमें अनुरोध करहल से विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था। इस दौरान करहल से सपा विधायक सोबरन सिंह और एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह भी साथ थे। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के अनुसार अखिलेश ने भरोसा दिलाया था कि वह कार्यकर्ताओं की बात का सम्मान करेंगे। 

सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि मैनपुरी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है। सपा संरक्षक का मैनपुरी से लगाव भी है। पहली बार मैनपुरी से ही जीतकर देश के रक्षा मंत्री तक बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिला संगठन ने पारित किया प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं तो मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ें। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को बल मिल सके। जिले के कार्यकर्ताओं की भी यही मांग है। इस संबंध में पार्टी प्रस्ताव भी पारित कर चुकी है। 

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की जाएगी। शाम को अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने की पुष्टि कर दी गई। इससे सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें