फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 200 मूर्तियां तोड़ीं, 26 हजार स्कूल बंद किए... आगरा में दलित सम्मेलन से अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला

Sun, 15 Nov 2026 02:51 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने PDA आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया और भाजपा सरकार पर दलित उत्पीड़न, आंबेडकर प्रतिमाएं तोड़ने तथा 26 हजार स्कूल बंद करने के आरोप लगाए।
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित दलित सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आगरा से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) आंदोलन की शुरुआत हो रही है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस दलित सम्मेलन में उमड़ा जनसमर्थन पूरे देश का समर्थन प्रतीत हो रहा है। यह ऐतिहासिक जनसमर्थन पीडीए की ताकत को दर्शा रहा है और अब पीडीए में दमदार दलितों की उपस्थिति दिखाई देगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

अखिलेश यादव ने अंगद के पैर वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे थे कि यह अंगद का पैर है और आगरा के इस सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जमीन ही नहीं बचेगी तो अंगद का पैर कहां रखोगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग गली-गली में पीडीए की परिभाषा बदलने की बहस चला रहे हैं, लेकिन दलितों का जनसमर्थन यह स्पष्ट कर रहा है कि अब दलित समाज दमदार हो चुका है।

 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में भेदभाव हुआ है और प्रदेश में दलित उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अन्याय उत्तर प्रदेश में हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 200 मूर्तियां तोड़ी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। अखिलेश यादव ने इस बात पर जोर दिया कि पहले बाबा साहेब के हाथ में मौजूद संविधान की किताब पर हमला किया जाता है और फिर उनके विचारों पर। उन्होंने कहा कि संविधान रहेगा तभी सम्मान, अधिकार और लोकतंत्र बचेगा।

 

अखिलेश यादव ने पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग परीक्षाओं के पेपर लीक करा रहे हैं और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा परीक्षाएं लीक हुई हैं। उनका कहना था कि सरकार में बैठे लोग ही ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी देनी पड़ेगी और आरक्षण भी देना पड़ेगा, तभी दलित समाज के बच्चे आगे बढ़ सकेंगे।

 

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब दलित समाज के लोगों को डराया नहीं जा सका तो उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए नए फैसले किए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक-दो नहीं, बल्कि 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए हैं। इन स्कूलों में पीडीए और गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते थे। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि शिक्षा के अवसर कम होने से वंचित समाज के बच्चों के भविष्य पर गहरा असर पड़ेगा।

 

अखिलेश यादव ने आगरा में हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके प्रत्याशी को हराने के लिए प्रशासन और सरकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि दो दिन तक उनके प्रत्याशी को हराने की कोशिश की गई और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता भी हुई। इसके बावजूद, उन्होंने कहा कि दमदार लोगों ने साथ दिया और सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

'सियासत के सैलानी आ गए', बोले- पीडीए यानी पलट देंगे अखिलेश, पलट देंगे आगरा वाले

आगरा के दलित सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले भाजपा के लोग पीडीए  से डर रहे थे, लेकिन अब वे पीडीए का नया अर्थ भी बताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले पीडीए को समझ ही नहीं पाए हैं। अखिलेश यादव ने पीडीए का नया अर्थ बताते हुए कहा, "पीडीए यानी पलट देंगे अखिलेश, पलट देंगे आगरा वाले।" उन्होंने यह बयान आगरा में आयोजित एक दलित सम्मेलन के दौरान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें